एनएच 31 कटरिया पुलिस पोस्ट पर वाहन तलाशी में 20 किलो गांजा बरामद

एनएच 31 कटरिया पुलिस पोस्ट पर वाहन तलाशी में 20 किलो गांजा बरामद

कुरसेला एनएच 31 के कटरिया पुलिस पोस्ट पर शनिवार रात चार पहिया वाहन के तलाशी में कुरसेला थाना पुलिस ने लगभग 20 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है. गांजा बरामद करने के साथ पुलिस ने महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करी के आरोपितों में महिला रेखा देवी व छोटु मंडल शामिल है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर फोर व्हीलर से तस्करी का गांजा लेकर एनएच 31 सड़क से गुजरने वाला है. पुलिस ने कटरिया पुलिस पोस्ट पर वाहनों को रोक कर जांच प्रारम्भ कर दिया. वाहनों की तलाशी में एक फोर व्हीलर वाहन के डिक्की में प्लास्टिक के पैकेट में लगभग बीस किलो गांजा बरामद किया गया. वाहन पर सवार तस्करी के आरोपित महिला और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए वाहन जब्त कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर गांजा का खेप समेली प्रखंड के नबाबगंज से नवगछिया लेकर जा रहा था. तस्करी का गिरफ्तार आरोपित थाना क्षेत्र के नबाबगंज गांव का निवासी बताया गया है. थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे का जांच प्रारम्भ कर दिया था. तस्करी के गांजा को लेकर पुलिस यह ज्ञात करने में जुटी थी कि नबाबगंज में यह गांजा किससे लेकर नवगछिया में किसे डिलवरी करने जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >