कूरियर से 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, मामला दर्ज

कूरियर से 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, मामला दर्ज

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के पानी टंकी चौक स्थित एक कोरियर कंपनी में नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 कार्टून में कुल 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार को डीटीडीसी कोरियर कंपनी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप की सूचना प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में अवर निरीक्षक अमरदीप कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल ने पानी टंकी चौक स्थित डीटीडीसी कोरियर कंपनी में छापेमारी की. 15 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया. इसके बाद पुलिस ने कफ सिरप मंगवाने वाले एजेंसी की छानबीन शुरू की तो यह बात सामने आयी कि पटना के गोविंद फार्मा कंपनी से कटिहार के मीरा दुर्गा एजेंसी, ताजगंज फसिया ने इस प्रतिबंधित कफ सिरप को मंगाया है. जिसे डीटीडीसी कोरियर के माध्यम से पटना से कटिहार भेजा गया. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने जब्त किया. पुलिस ने 15 कार्टून में कुल 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. इधर पटना के गोविंद फार्मा कंपनी भी संदेह के घेरे में है. आखिर प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री कैसे किया है. प्रतिबंधित कफ सिरप की सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर 15 कार्टून में 180 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. एजेंसी ताजगंज फसिया रजनी देवी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. इधर गोविंद फार्मा कंपनी के प्रोपराइटर एवं डीटीडीसी कोरियर कंपनी भी संदेह के घेरे में है. कुंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >