मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए मची रही होड़

राणा सिंह, कटिहार : रजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर में बने हेलीपैड स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए सुबह से डटे रहे. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिला सभी अपने घर से बाहर निकल कर हेलीपैड स्थल पर सुबह ही पहुंच गये थे. सड़कों के […]

राणा सिंह, कटिहार : रजवाड़ा पंचायत के गोविंदपुर में बने हेलीपैड स्थल पर सैकड़ों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक झलक पाने के लिए सुबह से डटे रहे. क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिला सभी अपने घर से बाहर निकल कर हेलीपैड स्थल पर सुबह ही पहुंच गये थे. सड़कों के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री का आने का इंतजार करते दिखाई पड़े.

आसपास के सभी इलाकों के लोग धीरे-धीरे स्थल पहुंचने लगे थे. लोगों का हुजूम अपने मुखिया को देखने के लिए बेसब्री से उनके आने का इंतजार कर रहे थे. कटिहार पूर्णिया मेन सड़क से लेकर हेलीपैड के स्थल तक लोगों की भारी भीड़ रही. जबकि हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहे.
घर के छत पर लोग खड़े होकर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए आशा देख रहे थे. हेलीपैड स्थल पर आसपास जल जीवन हरियाली और दहेज उन्मूलन को लेकर कई संदेश दीवार पर लिखी गई थी. जो काफी आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ था. हेलीपैड के चारों तरफ बांस से बेरिकेटिंग कर भीड़ को नियंत्रण में रखा गया था. मुख्यमंत्री के आगमन पर जितनी भीड़ लोगों की नहीं रही.
उतनी भीड़ कार्यक्रम के समापन के बाद जाने पर रही. कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री जाने के लिए 12:05 में हेलीपैड स्थल पर पहुंचे. जहां वहां हाथ जोड़कर आम जनों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे थे. भीड़ में कई लोग अपने मोबाइल से अपने मुख्यमंत्री का फोटो खींचने में भी मशगुल दिखाई पड़े.
जबकि कई युवा सेल्फी के जरिए मुख्यमंत्री कि छवि को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाह रहा था. मुख्यमंत्री जैसे ही हेलीपैड स्थल पर पहुंचे लोगों का उत्साह का ठिकाना नहीं रहा. सभी अपने मुख्यमंत्री का एक झलक पाने के लिए बेताब थे. मुख्यमंत्री अभिनंदन स्वीकार करते हुए हेलीकॉप्टर से 12:10 पर उड़ान भर दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >