हाथों में तिरंगा लिये कानून के समर्थन में युवाओं ने शहर में निकाला जुलूस

कटिहार : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई संगठन अपना विरोध जता रहे हैं. दूसरी तरफ मंगलवार को कटिहार के बड़ी संख्या में युवाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में धन्यवाद जुलूस शहर में निकाला. यह जुलूस शहर के दुर्गा स्थान परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शहर के […]

कटिहार : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई संगठन अपना विरोध जता रहे हैं. दूसरी तरफ मंगलवार को कटिहार के बड़ी संख्या में युवाओं ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में धन्यवाद जुलूस शहर में निकाला. यह जुलूस शहर के दुर्गा स्थान परिसर से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शहर के शहीद चौक पहुंची. जुलूस में बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा लिए सरकार के समर्थन में नारा लगाते हुए चल रहे थे.

युवाओं के हाथों में सरकार के इस फैसले के समर्थन में हाथों में समर्थन संदेश की तख्ती लिए अपने तरफ से सरकार का पुरजोर समर्थन कर रहे थे. मौके पर युवाओं ने कहा कि सरकार का यह फैसला एक दम सही है. कुछ गलत राजनीति करने वाले इस फैसले को तोड़ मरोड़ कर गलत मैसेज देश में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गंदी राजनीति के कारण कुछ लोगों द्वारा उपद्रव मचाया जा रहा है.
युवाओं ने कहा कि सरकार की मंशा देश हित में है और वह देश के हर एक नागरिक के साथ है. इस अवसर पर मयंक राय, आनंद तिवारी, विष्णु शांडिल्य, विक्की सिंह, विक्की जयसवाल, हनी सिंह, सुमन यादव, जैकसन यादव, अनिकेत सिंह, कमल कांत पांडे, प्रशांत सिंह, महेंद्र झा, विनय सिंह, राहुल दुबे, हनी सिंह, राणा सोनी, राहुल सिंह, शुभम जीत, सागर सिंह सेठी, राणा सिंह, विकास गुप्ता, रोहित सोनी, प्रभाकर झा आदि बड़ी संख्या में युवा जुलूस में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >