कटिहार : समरसता बनाम समानता विमर्श के साथ बामसेफ प्राणपुर इकाई का गठन किया गया. बामसेफ के जिला अध्यक्ष कैलाश दास की अध्यक्षता में कमेटी गठन करते हुए प्राणपुर इकाई के अध्यक्ष के रूप में बबलू कुमार रजक, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव अवधेश कुमार दास को मनोनित किया गया
. साथ ही कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, कार्यालय सचिव पद पर प्रकाश पासवान, दिनेश रजक, राजेंद्र पटेल को पदभार सौंपा गया. फिरोज आलम, बबलू हेंब्रम, पन्नालाल, रविदास, कृष्ण कुमार रजक, मुस्तफा कमाल सहित 9 सदस्य चुने गये.
मौके पर बामसेफ के जिलाध्यक्ष कैलाश दास ने आजादी से लेकर अब तक पिछड़ों एवं अल्पसंख्यको के सामाजिक आर्थिक स्थिति की समीक्षा की. विभिन्न सत्ता धारियों द्वारा संविधान को समाप्त करने की साजिश पर दुख जताते हुए असंतोष जताया. मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में सांस्कृतिक परिदृश्य में अनेकता में एकता और समरसता नहीं समानता ही एकमात्र हल है.
संविधान के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. मौके पर नये पदाधिकारी व सदस्यों को फूल माला बनाकर उनका अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर अनिल पासवान, अशोक मंडल, भारतेंदू,अजय, हरिराम कुशवाहा, सरवन पासवान, शिव शंकर साह, अशोक कुमार मंडल, मुकेश राम, शिवचरण यादव, सुरेंद्र ऋषि, अलाउद्दीन आदि उपस्थित थे.
