कटिहार : बारिश होने के साथ हवा चलने से आमलोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार की दोपहर 2:30 बजे झमाझम बारिश होने से आम लोगों काफी खुश देखा गया. कई लोगों ने कहा कि यह बारिश नहीं है बल्कि अमृत बरस रहा है. लेकिन कम बारिश होने से लोग निराश हुए.
पिछले एक माह से चिलचिलाती धूप एवं भीषण गर्मी से आम लोग काफी परेशान थे. लेकिन बारिश हो जाने से आम लोगों को गर्मी से राहत मिला है. बारिश का लुफ्त छोटे-छोटे बच्चे एवं छात्र छात्राओं ने जम के लिया है. मनीपाल पब्लिक स्कूल छात्र-छात्राओं ने बारिश का आनंद जम कर उठाया.
स्कूल में 2:30 बजे छुट्टी हुआ. वाहन से जाने वाले बच्चे अपने अपने वाहन में बैठ गये. लेकिन साइकिल एवं पैदल से जाने वाले छात्र-छात्राएं कुछ देर विद्यालय में रुके. फिर बारिश का आनंद उठाते हुए भींगते हुए अपने अपने घर को चलते बने. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. कई दिनों से तेज धूप व गर्मी से लोगों का हाल बुरा था.
