पुलिस छापामारी में 121.25 देशी विदेशी शराब बरामद

पुलिस छापामारी में 121.25 देशी विदेशी शराब बरामद

कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शेरमारी गांव में छापामारी कर अजय मंडल के ट्रैक्टर ट्रॉली से 41.25 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस छापामारी के कार्रवाई में साठ लीटर देशी शराब बरामद किया गया है. जिनमे मधेली व मलेनिया गांव के विजय मंडल व विकास मंडल के यहां से बरामद किया गया है. शराब बिक्री व तस्करों के विरुद्ध पुलिस निरंतर छापामारी अभियान चला रही है. पुलिस छापामारी में कुल 121.25 लीटर देशी विदेशी बरामद किया गया है. देशी शराब दो बड़ा प्लास्टिक गैलन में बरामद हुआ है. मामले में किसी शराब तस्कर का गिरफ्तारी नहीं हो सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >