जॉब कैंप में 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया.

कटिहार. श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में निजी कंपनी की ओर से साजन राठौर की टीम ने भाग लिया. जानकारी दी गयी है कि इस कैंप में इच्छुक आवेदकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. नियोजक निजी कंपनी की ओर से मशीन ऑपरेटर पद के लिए प्राप्त कुल 27 आवेदनों के आधार पर ऑन स्पॉट 12 उम्मीदवारों का चयन मेन्युफेक्चरिंग सेक्टर पद के लिए किया गया. आवेदकों से अपील की गयी है कि कार्यालय में आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त करें. कैंप के संचालन में श्री अभिजित चन्द्र दे कनीय सांख्यिकी सहायक अभिजीत चंद्र दे, प्रधान लिपिक इन्द्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेशनल संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक राहुल कुमार व शान्तुनू कुमार डाटा इंट्री ऑपरेटर उदय कुमार एवं अन्य कर्मचारियों की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >