भीषण गर्मी से लोग हो रहे हलकान, नहीं मिल रही राहत

अमदाबाद : प्रखंड में प्रचंड गर्मी से लोग हलकान हैं. इसका प्रतिकूल असर पशु-पक्षियों में भी देखा जा रहा है. कुछ दिनों से लगातार पारा चढ़ता जा रहा है. गर्मी से व्याकुल होकर लोग पेड़ की छांव तले दिन काटने को विवश हो रहे हैं. धूप निकलने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता […]

अमदाबाद : प्रखंड में प्रचंड गर्मी से लोग हलकान हैं. इसका प्रतिकूल असर पशु-पक्षियों में भी देखा जा रहा है. कुछ दिनों से लगातार पारा चढ़ता जा रहा है. गर्मी से व्याकुल होकर लोग पेड़ की छांव तले दिन काटने को विवश हो रहे हैं. धूप निकलने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. प्रचंड गर्मी के कारण लोगों को अपना दैनिक कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी से सबसे अधिक मजदूर तबके के लोगों को परेशानी हो रही है. सुबह 8 बजे से पहले ही तेज धूप निकल जाती है. मजदूरों को काम पर जाने का इच्छा नहीं रहने के बाद भी रोजी-रोटी के चक्कर में तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी का सामना करते हुए काम करना पड़ रहा है.

उधर बिजली भी लोगों को रुला रही है. दिन में भी बिजली का आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है. दिन में लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं. इस उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है. शाम ढलते ही स्थिति और भी बदतर हो जाती है. इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. रात भर लोग सड़क पर हाथ पंखा ले कर टहलते रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >