पीड़ित से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

कटिहार : मंडल कारा के बाद अब एक और वायरल हुए ऑडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. कटिहार के मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एक एएसआइ थाने में दर्ज कांड के आरोपित को गिरफ्तारी नहीं करने के लिए लेकर 50 हजार रुपये की […]

कटिहार : मंडल कारा के बाद अब एक और वायरल हुए ऑडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. कटिहार के मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एक एएसआइ थाने में दर्ज कांड के आरोपित को गिरफ्तारी नहीं करने के लिए लेकर 50 हजार रुपये की मांग की. इस मामले में एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने कटिहार एसडीपीओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

वायरल ऑडियो में पीड़ित पक्ष के आनंद से दूसरी तरफ फोन से करने वाले मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एएसआइ सूर्य माधव सिंह व एसआइ शिवकुमार थाने में दर्ज कांड 49\\17 में आरोपित की गिरफ्तारी करने तथा एक मामले में आरोपित को नहीं गिरफ्तार करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग किये. पीड़ित आनंद से आरोपित को गिरफ्तारी नहीं करने के मामले में 20 हजार से बोली आंरभ होती है. अंतत: एएसआइ शिव कुमार पचास हजार रुपये आंनद से उक्त वायरल वीडियो में मांगते हैं. तो दूसरी ओर एक अन्य मामले में आनंद एएसआइ सूर्य माधव सिंह को अपने छोटे भाई के हाथ पांच हजार रुपये भिजवाने की बात कहते हैं.
पीड़ित आंनद मुफस्सिल थाने में पदस्थापित एएसआइ सूर्य माधव सिंह को थाने में दर्ज कांड 49\\17 के नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की बात करता है. उसमें वह अपने छोटे भाई अनुज से 5000 रुपये थाने भिजवाता है. उन दोनों के बीच हुई बात में पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि उस कांड का जांच पूर्व में अन्य पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे. अब जांचकर्ता वह है. उस मामले की जांच रिपोर्ट इस कदर बना रहे हैं कि कांड में दर्ज आरोपित बच नहीं पायेगा. साथ ही जब आनंद ने उनसे यह कहा कि बड़ी मुश्किल से पांच हजार रुपये व्यवस्था कर दिये हैं, तो एएसआइ सूर्य माधव ने कहा कि वह इज्जत के लिए जीते हैं. पैसे मिलते ही मामले में खटाखट कार्रवाई की जायेगी. अगर उसका काम नहीं हुआ, तो रुपये वापस कर देंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अनुसंधान को आनंद के पक्ष में कर दिया है. अब तो मामले में उसकी गिरफ्तारी तय है.
कहते हैं एसपी
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन से बात करने पर उन्होंने बताया कि वायरल हुए ऑडियो के मामले में कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव को मामले की जांच करने का निर्देश दे दिया गया है. जांच में दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >