कटिहार : बाढ़ राहत वितरण को लेकर थाने में तोड़फोड़, थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो

कटिहार : प्राणपुर के रोशना ओपी में गौरीपुर पंचायत के लोगों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान थानेदार सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बाढ़ राहत वितरण को लेकर प्राणपुर के मुखिया समर्थक की पुलिस से जमकर झड़प हो गयी. ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया. […]

कटिहार : प्राणपुर के रोशना ओपी में गौरीपुर पंचायत के लोगों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान थानेदार सहित चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बाढ़ राहत वितरण को लेकर प्राणपुर के मुखिया समर्थक की पुलिस से जमकर झड़प हो गयी. ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया. पुलिस की गाड़ी को पलट दिया गया. इसके बाद उग्र मुखिया समर्थक रोशना थाना पहुंचे और वहां पर जमकर उत्पात मचाया. सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने के साथ कागजात को भी तहस-नहस कर डाला. बाढ़ राहत वितरण में पुलिस के दुर्व्यवहार से मुखिया समर्थक नाराज थे. इस दौरान रोशना ओपी के इंजार्च अमृत लाल वर्मन समेत चार पुलिस कर्मी भी घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >