कटिहार : ट्रेन में मुलाकात फिर व्हाट्सअप पर प्यार का इजहार, फिर प्रेमी के विवाहित होने की जानकारी, फिर भी बेगूसराय की प्रेमिका ने समस्तीपुर के प्रेमी के साथ कटिहार पहुंचकर शादी रचा ली. शहर के शहीद चौक ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक युवक व युवती को कुछ लोग पीट रहे थे. इस कारण शहीद […]
कटिहार : ट्रेन में मुलाकात फिर व्हाट्सअप पर प्यार का इजहार, फिर प्रेमी के विवाहित होने की जानकारी, फिर भी बेगूसराय की प्रेमिका ने समस्तीपुर के प्रेमी के साथ कटिहार पहुंचकर शादी रचा ली. शहर के शहीद चौक ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक युवक व युवती को कुछ लोग पीट रहे थे. इस कारण शहीद चौक से जीआरपी चौक तक पूरे सड़क पर घंटों तक जाम लग गया. जाम की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां एक प्रेमी जोड़े को कुछ लोग पीट रहे थे.
इसके बाद पुलिस प्रेमी जोड़े को हिरासत में लेकर नगर थाने लायी. थाने में लड़की के पिता ने बताया कि चार दिन पहले मेरी लड़की को आरोपित युवक विकास मिश्रा पिता श्याम किशोर मिश्रा समस्तीपुर मालती निवासी भगा कर अपनी बहन के घर बैगना सतसंग मंदिर ले आया. यहां इन दोनों ने शादी कर ली है. पर, विकास पहले से ही शादीशुदा है और कोई काम नहीं करता है. इसीलिए मैं अपनी बेटी को लेने आया हूं. वहीं लड़का पक्ष ने कहा कि लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ आयी है और दोनों की मर्जी से शादी हुई है.
कहते हैं थानाध्यक्ष : नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु ने बताया कि यह मामला समस्तीपुर व बेगूसराय का है. घटना को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं की है. इस कारण लड़का व लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
ट्रेन में मुलाकात हुई व व्हाट्सप पर प्यार
बेगूसराय जिला निवासी युवती ने बताया कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात विकास से ट्रेन में हुई थी. उसके बाद व्हाट्सअप से हमारी दोस्ती शुरू हुई और प्यार में बदल गयी. हम अपनी मर्जी से विकास के साथ घर से भाग कर शादी करने के लिए कटिहार आये हैं. विकास ने प्यार होने से पहले ही अपने बारे में सब कुछ बता दिया था. उसने अपनी शादी की भी बात बतायी थी और वह कोई काम नहीं करता यह भी बताया था. इस बात को जानने के बाद मेरे परिवार वाले नहीं मानेंगे, इसलिए हमने घर से भागकर शादी कर ली है.