मालदा- कटिहार पैसेंजर ट्रेन से 10 लीटर शराब बरामद

मालदा- कटिहार पैसेंजर ट्रेन से 10 लीटर शराब बरामद

कटिहार उत्पाद विभाग ने आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से मालदा- कटिहार पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाकर 10.37 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने आरपीएफ के साथ मालदा से कटिहार आने वाली पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान छापेमारी दल ने 56 पीस ट्रैटा पैक विदेशी शराब लावारिस स्थिति में बरामद किया. जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने जब्त कर इस बाबत उत्पाद कार्यालय में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >