फलका विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. शनिवार को एसएसटी ने फलका थाना क्षेत्र के चंदवा चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की. जांच के दौरान एक ओल्टो कार नंबर बीआर 11 बीजी 0986 से 1.42 लाख नगद बरामद किया गयी. थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान एसएसटी टीम को ओल्टो कार से यह राशि मिली. जांच में पता चला कि वाहन अररिया जिला के ताराबारी थाना क्षेत्र के निवासी चंदन कुमार साह पिता दिनेश प्रसाद साह की है. पुलिस और एसएसटी टीम ने तत्काल वाहन एवं नकद राशि को जब्त कर लिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र संदिग्ध वाहनों और बड़ी नकद राशि के लेनदेन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. बरामद राशि के स्रोत और उद्देश्य की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
