ककोलत जलप्रपात पहुंच सौंदर्यीकरण का आनंद उठा रहे हैं सैलानी, जाने के पहले इन चीजों का रखें ध्यान…

Kakolat Waterfalls: ककोलत जलप्रपात के खुल जाने से सैलानियों में काफी खुशी देखी जा रही है. बता दें कि ककोलत जलप्रपात में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. सप्ताह में एक दिन अब बंद भी रहेगा, वहीं टिकट के नियमों में भी बदलाव किया गया है.

Kakolat Waterfalls: नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के ककोलत जलप्रपात में रविवार को सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी. सैकड़ों की संख्या में सैलानियों व कांवड़ियों ने ककोलत शीतल जलप्रपात पहुंचकर आनंद उठाएं. लोगों ने कुंड में स्नान करने के बाद ककोलत जलप्रपात सौंदर्यीकरण का भी आनंद लिया.

ककोलत जलप्रपात के खुल जाने से सैलानियों में काफी खुशी देखी जा रही है. रविवार को स्नान करने पहुंचे कई पर्यटकों ने कहा कि ककोलत बहुत दिनों से बंद था. जिससे यहां आने पर लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ जाता था. अब ककोलत खुल जाने से सैलानियों को लौटना नहीं पड़ेगा. आज हमलोग इस जलप्रपात का आनंद उठा रहे हैं. इसका सौंदर्यीकरण लोगों को आकर्षित कर रहा है, पहले से बहुत अच्छा दिख रहा है.

बता दें कि ककोलत जलप्रपात में महिला एवं पुरुषों के नहाने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, कैफेटेरिया, प्रशासनिक भवन, अमानती रूम, शौचालय, पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है. सैलानियों ने कहा कि पहले से काफी अच्छी व्यवस्था हो गई है.

ये भी पढ़ें: शिवभक्तों को मिलेगा लाभ, अब सप्ताह में एक दिन के बजाय चार दिन चलाई जाएगी यह स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग…

शनिवार और रविवार को टिकट शुल्क 20 रुपए (Kakolat Waterfall Ticket Prices)

सैलानियों के प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार के पास टिकट काउंटर बनाया गया है. लोगों को टिकट काउंटर से टिकट लेने के बाद गेट के अंदर प्रवेश दिया जाता है. इसके लिए मेन गेट पर वन विभाग कर्मी को तैनात किया गया है. शनिवार व रविवार को टिकट शुल्क के रूप में 20 रुपया लिया जाता है. प्रति व्यक्ति 10 रुपया निर्धारित किया गया है.

वाहन पार्किंग के लिए मोटरसाइकिल का 20 रुपए, तीन पहिया वाहन का 30 रुपए, चार पहिया वाहन 50 रुपए और बस तथा भारी वाहन का 100 रुपए निर्धारित किया गया है.

प्रत्येक बुधवार को बंद रहेगा ककोलत

उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन प्रत्येक बुधवार को ककोलत बंद रहेगा. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुबह 7:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक ही टिकट काउंटर खुला रहेगा और संध्या 5:00 बजे तक ककोलत परिसर से सैलानियों को खाली करवा दिया जाएगा. ककोलत परिसर में साफ-सफाई को लेकर स्नान के लिए सैलानियों को साबुन, शैंपू लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है.

एक रियलिटी शो और दो विनर, अर्थव-अविर्भव Superstar Singer 3 के चैंपियन घोषित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >