नवदीप अकादमी में हुई विद्या की देवी की पूजा-अर्चना

विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान के साथ विद्यालय परिवार द्वारा की गयी.

मोहनिया सदर. नवदीप अकादमी डड़वा के मल्टीपरपज हाॅल में अस्थायी रूप से अवस्थित विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना पूरे विधि विधान के साथ विद्यालय परिवार द्वारा की गयी. मां वीणावादिनी की पूजा अर्चना करते हुए डायरेक्टर बीरेंद्र सिंह ने मां सरस्वती से विनय करते हुए कहा कि हे मां जिसको जो मन, धन से भर देना, लेकिन हमारे बच्चों का करियर संवार देना…. मां सरस्वती की पूजा और बसंत पंचमी के अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. इस पावन अवसर पर कई नये छात्र- छात्राओं का नामांकन भी विद्यालय में किया गया. सरस्वती पूजा में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं, गैर शैक्षणिक कर्मी, छात्र- छात्राएं व अभिभावकों ने भी माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पांडेय, शिक्षक अमर सिंह, अशोक शर्मा, शशिकांत सिंह, शिक्षिका माही कुमारी, कोमल कुमारी, पूनम कुमारी, मुस्कान कुमारी सहित सभी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >