बीके पब्लिक स्कूल में उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

स्थानीय शहर के बीके पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में सभी सफल छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सफल छात्र बने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत निदेशक व सचिव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह मोहनिया शहर. स्थानीय शहर के बीके पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आयोजित उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता में सभी सफल छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक आनंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का विशेष महत्व होता है. उन्होंने कहा कि सफल छात्र-छात्राएं असफल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं, क्योंकि इन बच्चों ने ईमानदारी व लगन के साथ तैयारी कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है. असफलता यह सिखाती है कि भविष्य में और अधिक परिश्रम की आवश्यकता है. विद्यालय के सचिव मंसा सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना व सफलता प्राप्त करना, छात्रों की निष्ठा, अनुशासन व निरंतर अध्ययन का परिणाम है. आयोजित प्रतियोगिता में ग्रुप ए में प्रथम स्थान खुशी कुमारी, द्वितीय स्थान पलक कुमारी उपाध्याय व तृतीय स्थान आयुष्मान सिंह ने प्राप्त किया. ग्रुप बी में प्रथम स्थान अमिषा कुमारी, द्वितीय स्थान शबा अली व तृतीय स्थान रिपांशू ने प्राप्त किया. इसी तरह ग्रुप सी में प्रथम स्थान सलोनी राज चौधरी, द्वितीय स्थान आर्यन कुमार व आयुष कुमार तथा तृतीय स्थान समर राजा ने प्राप्त किया. वहीं, ग्रुप डी में प्रथम स्थान आलोक जायसवाल, द्वितीय स्थान आर्यन कुमार व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से पवन कुमार व अन्नू कुमारी ने प्राप्त किया. ग्रुप ई में प्रथम स्थान कृष्णा राज चौधरी, द्वितीय स्थान आलोक आनंद व तृतीय स्थान अनन्या कुमारी, शहवाज अख्तर व आयत प्रवीन ने प्राप्त किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >