कुदरा के लालापुर गरवाडीह वार्ड तीन में होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर बवाल

स्थानीय नगर पंचायत अंतर्गत लालापुर गरवाडीह वार्ड तीन में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मियों द्वारा होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

# नगर कर्मियों पर धमकी देकर अवैध वसूली का आरोप, नगरवासियों का कड़ा विरोध कुदरा. स्थानीय नगर पंचायत अंतर्गत लालापुर गरवाडीह वार्ड तीन में नगर पंचायत कार्यालय के कर्मियों द्वारा होल्डिंग टैक्स की वसूली को लेकर नगरवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों का आरोप है कि बिना बुनियादी सुविधाएं दिये ही जबरन और धमकी देकर होल्डिंग टैक्स वसूला जा रहा है, जिसका नगरवासियों ने एकजुट होकर विरोध किया. नगरवासियों का कहना है कि आज तक वार्ड में न तो नाली-गली का निर्माण हुआ है और न ही नल-जल योजना का समुचित लाभ मिला है. सबसे गंभीर स्थिति यह है कि गरवाडीह का मुख्य मार्ग अब तक पीसीसी नहीं बन पाया है. खराब रास्ते के कारण किसी बुजुर्ग महिला-पुरुष की तबीयत बिगड़ने या प्रसव के समय मरीज को खटिया पर उठाकर ले जाना मजबूरी बन जाती है, ऐसे हालात में टैक्स वसूली को नगरवासी अन्यायपूर्ण बता रहे हैं. होल्डिंग टैक्स की नापी अमीन से न कराकर नगर कार्यालय में कार्यरत कर्मी द्वारा करायी जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है. # ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप कुदरा नगर पंचायत में होल्डिंग टैक्स वसूली के दौरान नगरवासियों का आरोप है कि एक ही मकान के दो दरवाजों पर अलग-अलग होल्डिंग नंबर देकर अवैध वसूली की जा रही है. जबकि, नगर कर्मियों द्वारा लोगों को यह कहकर धमकाया गया कि यदि चार वर्षों का होल्डिंग टैक्स जमा नहीं किया गया, तो थाने का चक्कर लगाना पड़ेगा और चक्रवृद्धि ब्याज के साथ टैक्स वसूला जायेगा. जबकि, अर्धनिर्मित मकान, जिनमें न छत है, न खिड़की और न ही दरवाजा, ऐसे मकानों पर भी मालिक की अनुपस्थिति में जबरन होल्डिंग नंबर देकर टैक्स वसूली किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है. # क्या कहती हैं इओ इस संबंध में इओ उजाली राज ने बताया जो भी होल्डिंग टैक्स की वसूली हो रही है, नियमानुसार हो रही है. यदि गलत तरीके से होल्डिंग टैक्स की वसूली हो रही है, तो कार्यालय में आकर शिकायत करें, जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >