24 घंटे में पोर्टल पर इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियां करें अपलोड

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजश्वीनी आनंद द्वारा सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को मंगलवार को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर आप सभी संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियों को अपलोड करना सुनिश्चित करें.

रामपुर…. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजश्वीनी आनंद द्वारा सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक को मंगलवार को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर आप सभी संबंधित पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करते हुए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ की गतिविधियों को अपलोड करना सुनिश्चित करें. राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 1724, 12 अप्रैल व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा कैमूर के पत्रांक 632, 16 मई के पत्र के आलोक में अंकित करना है कि विभाग द्वारा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने व पर्यावरण गतिविधियों के संचालन के लिए सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालयों को क्रमशः पांच, पंद्रह, पच्चीस हजार रुपये की राशि दी गयी थी. विभाग द्वारा निदेशित किया गया है कि सभी विद्यालयों को इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते हुए उक्त कार्यक्रम की गतिविधियों को अपलोड किया जाये. परंतु जिला कार्यालय द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर आप सभी का कार्य संतोषजनक नहीं है, जो बहुत ही खेद का विषय है. इसके निमित आप सभी को प्रतिदिन विभाग के वाट्सएप ग्रुप में लेखापाल हिमांशु शेषर पांडेय द्वारा सूचना प्रेषित की जा रही है. परंतु बार-बार निदेश के बावजूद आप सभी द्वारा उक्त कार्य में शिथिलता बरती जा रही है, जो आपके कर्तव्य व दायित्य के प्रति लापरवाही के साथ-साथ उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना को प्रदर्शित करता है. पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं होने की स्थिति में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राशि आप सभी को प्राप्त नहीं हो पायेगी, जिसकी सारी जवाबदेही आपके स्वयं की होगी. उक्त कार्य को 24 घंटे के अंदर शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. अन्यथा बाध्य होकर वरीय पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा कैमूर को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखी जायेगी. …प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को जारी किया निर्देश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >