Kaimur News : पांच एचएम व सात शिक्षकों पर लटकी निलंबन की तलवार, दर्ज होगा केस

इ-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़झाला करने वाले जिले के पांच प्रधानाध्यापक व सात शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज हो सकती है

भभुआ नगर. इ-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़झाला करने वाले जिले के पांच प्रधानाध्यापक व सात शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के साथ प्राथमिकी दर्ज हो सकती है. ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी करने वाले सभी शिक्षकों को चिह्नित कर जवाब तलब किया गया है. 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं देने पर निलंबन के साथ प्राथमिकी दर्ज व विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इधर, सात शिक्षक सहित प्रधानाध्यापक को जवाब तलब करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा गया है कि इ-शिक्षा कोष एप पर आपके द्वारा दर्ज की गयी उपस्थित जो माह अप्रैल का है, उसे देखा गया तो यह पाया गया कि आप लोगों द्वारा जो उपस्थिति दर्ज की गयी है, उसमें अधिकांश उपस्थिती फोटो से दर्ज की गयी है. आपके द्वारा किया गया यह कार्य विभागीय आदेश की स्पष्ट अवहेलना है और यह आपके अनुचित रूप से उपस्थिति दर्ज करने के प्रयास को दर्शाता है, इससे यह प्रतीत होता है कि आप लोगों के द्वारा किये गये इस तरह के कृत्य से विभाग के साथ जालसाजी कर वेतन प्राप्त करने का मामला बनता है. साथ ही आदेश में कहा है कि 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, नहीं तो उपरोक्त कार्य हेतु आप सभी पर एफआइआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई की जायेगी. गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी सावन कुमार के आदेश पर इ-शिक्षा कोष पर शिक्षकों द्वारा दर्ज की जाने वाली हाजिरी की लगातार मॉनीटरिंग हो रही है. मॉनीटरिंग के बाद शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई भी हो रही है, जहां एक साथ 10 शिक्षकों के विरुद्ध इ-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़ी करने पर निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है. इसके बावजूद गुरुजी में सुधार नहीं हो रहा है. अब विभाग द्वारा इ-शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़झाला करने वाले शिक्षकों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां अब निलंबन की कार्रवाई के साथ-साथ सभी शिक्षकों पर नजदीकी थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई की जायेगी. = शिक्षक के ऑनलाइन हाजिरी में गड़बड़ी करने के आरोप में 5 एचएम हुये जवाब तलब गौरतलब है कि इ-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़ी करने वाले शिक्षकों के साथ-साथ संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर भी कार्रवाई होगी. इधर, इ5शिक्षा कोष पर हाजिरी दर्ज करने में गड़बड़ी करने पर सात शिक्षक सहित पांच प्रधानाध्यापक को भी जवाब तलब करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय कुमार पांडे ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि मौके पर उपस्थित होकर ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाते हुए व्यक्ति के बदले फोटो से फोटो पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जो गंभीर विषय है. साथ ही शिक्षकों द्वारा ऐसे कार्य करने में प्रधानाध्यापक की भी मिलीभगत प्रतीत होती है, इसलिए इ-शिक्षा कोष पर ऑनलाइन हाजरी दर्ज करने में गड़बड़ी करने वाले शिक्षक के साथ-साथ संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर भी निलंबन की कार्रवाई की जायेगी. = इन शिक्षकों को किया गया है जवाब तलब रिंपा कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डूंमरकोन माया कुमारी, प्राथमिक विद्यालय बराव चांद रमेश कुमार, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिउरी चांद प्रियंका कुमारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिउरी चांद जमील अहमद अंसारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुलडिया कुमारी दीक्षा चौबे, उत्क्रमित उच्च मध्य विद्यालय गुलडिया विनोद कुमार, न्यू प्राथमिक विद्यालय थिलोई = इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण प्राथमिक विद्यालय बराव उत्क्रमित उच्च माध्य विद्यालय गुलडिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिउरी उत्क्रमित उच्च विद्यालय डूमरकोन बोले अधिकारी इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी अक्षय पांडे ने कहा कि इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर व्यक्तिगत रूप से विद्यालय में उपस्थित न होकर बल्कि फोटो से फोटो पोर्टल पर दर्ज करने वाले शिक्षक चिह्नित किये गये हैं. इसे लेकर सभी सात शिक्षक सहित संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी जवाब तलब किया गया है. साथ ही 24 घंटे का अल्टीमेट दिया गया है, जवाब सही नहीं देने पर निलंबन के साथ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >