शहर के निशान सिंह स्टेडियम को नशेड़ियों से कराया जाये मुक्त

प्रखंड मुख्यालय के बीआरजीएफ भवन में मंगलवार को 20 सूत्री की बैठक हुई.

कुदरा… प्रखंड मुख्यालय के बीआरजीएफ भवन में मंगलवार को 20 सूत्री की बैठक हुई. कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने क्षेत्र व शहर की समस्याओं पर सदन को अवगत कराया. इसमें भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या गंभीर है. सदस्यों ने पीएचइडी का मुद्दा उठाकर बताया कि विभाग द्वारा क्षेत्र में बंद पड़े नलजल व चापाकल को तत्काल ठीक कराकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराएं. इधर, सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कुछ सदस्यों ने कहा कि शहर के एकमात्र निशान सिंह स्टेडियम में इन दिनों नशेड़ियों का कब्जा हो गया है. स्टेडियम में दौड़ के लिए जाने वाले युवक व युवतियों पर असामाजिक तत्व के लोग व नशेड़ी फभ्तियां कसते रहे हैं. इससे खिलाड़ी निशान सिंह स्टेडियम जाने से परहेज करने लगे. सदन से आग्रह है कि स्टेडियम को असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों से मुक्त कराने की तत्काल व्यवस्था की जाये. वहीं एनएच दो के ओवरब्रिज के पास हो रहे सड़क जाम व दुर्घटना को देखते हुए सर्विस सड़क से अनियमित टेंपो स्टैंड को हटाने की मांग की गयी. मनरेगा के कार्यों में पारदर्शिता बरतने को कहा गया. कार्यक्रम में सदस्यों ने विकास संबंधी योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की. कार्यक्रम कि अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष बालेश्वर यादव ने की. मौके पर बीडीओ धर्मेंद्र कुमार, सीओ अंकिता सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ रीता कुमारी, कनीय विद्युत अभियंता क्रांति सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष कुमार अशोक सिंह, अजित कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. ..20 सूत्री की बैठक में सदस्यों ने कई समस्याओं का शीघ्र समाधान की उठायी मांग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >