15 मई से जगजीवन स्टेडियम भभुआ में होमगार्ड के लिए होगा फिजिकल

15 मई 2025 को प्रथम दिन जगजीवन स्टेडियम भभुआ में 700 अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता प्रतिस्पर्धा जांच कराने का निर्णय लिया गया. अगले कार्य दिवस में 1400 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता प्रतिस्पर्धा जांच में शामिल किया जायेगा.

फोटो 12 पांच मई को प्रकाशित खबर मोहनिया सदर. आपके अपने समाचार पत्र प्रभात खबर ने अपने पांच मई के अंक में असमंजस में युवा! पहले कांस्टेबल की लिखित परीक्षा या होमगार्ड के फिजिकल की करें तैयारी नामक शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. खबर में फिजिकल की तैयारी करने वाले उन युवक युवतियों की पीड़ा को प्रकाशित किया गया था, जो इस असमंजस में थे कि होमगार्ड के फिजिकल की तिथि विभाग द्वारा सुनिश्चित नहीं करने से बिहार पुलिस के कांस्टेबल पद के विरुद्ध जुलाई से अगस्त के बीच विभिन्न तिथियों को होने वाली लिखित परीक्षा को लेकर पेशोपेश में थे कि आखिर वे होमगार्ड के कठिन फिजिकल की तैयारी करें या फिर कांस्टेबल पद के लिखित परीक्षा की? इधर, खबर छपते ही जिला प्रशासन ने उन युवक युवतियों की पीड़ा का करीब से समझा और उसी दिन जिलाधिकारी सावन कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए उप महा समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी पटना को पत्र लिखा इसके बाद विभाग ने आगामी 15 मई 2025 को प्रथम दिन जगजीवन स्टेडियम भभुआ में 700 अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता प्रतिस्पर्धा जांच कराने का निर्णय लिया गया. अगले कार्य दिवस में 1400 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता प्रतिस्पर्धा जांच में शामिल किया जायेगा. वहीं, होमगार्ड के फिजिकल की तिथि सुनिश्चित होते ही बिहार पुलिस के कांस्टेबल पद व होमगार्ड की तैयारी करने वाले युवक व युवतियों के चेहरों पर राहत भरी मुस्कान देखने को मिली है. अब उन्होंने आसानी से यह सुनिश्चित कर लिया कि वह पहले होमगार्ड के फिजिकल की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे और फिर कांस्टेबल पद के लिखित परीक्षा की तैयारी में जुट जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >