सड़क पर निर्माण सामग्री रखनेवालों पर नप ने ठोका 10 हजार का जुर्माना

शहर में सार्वजनिक जगहों और फुटपाथ पर बिल्डिंग मैटेरियल सहित अवैध सामग्री रखनेवालों पर नगर पर्षद ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना ठोका है और उन्हें हिदायत दी है

भभुआ सदर. शहर में सार्वजनिक जगहों और फुटपाथ पर बिल्डिंग मैटेरियल सहित अवैध सामग्री रखनेवालों पर नगर पर्षद ने कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना ठोका है और उन्हें हिदायत दी है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि नगर पर्षद क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण नियंत्रण व नगर व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान निर्माणाधीन कंस्ट्रक्शन साइट्स द्वारा सड़क और फुटपाथ पर निर्माण सामग्री अवैध रूप से रखने, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने व सार्वजनिक मार्ग बाधित करने के मामलों में चार कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कार्रवाई करते हुए 8000 रुपये का जुर्माना किया गया है. इसके अलावा अनाधिकृत रूप से सड़क व सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से व्यवसाय करने वाले स्ट्रीट वेंडर्स के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए पूर्व चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण बनाये रखने पर चार स्ट्रीट वेंडर्स पर भी 2000 रुपये का जुर्माना ठोका गया है. बताया कि अभियान के दौरान चेतावनी भी दी गयी है कि अगर आगे से भी निर्माण सामग्री सड़क या फुटपाथ पर पायी जाती है, तो जुर्माने के साथ सामग्री नगर पर्षद जब्त कर लेगी. अभियान के दौरान सिटी मैनेजर सोनू सिंह सहित अन्य नप कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >