27 किसानों की बनी फॉर्मर आइडी, मिलेगा लाभ

सिसौड़ा में कृषि व राजस्व विभाग का लगा शिविर

रामगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सिसौड़ा पंचायत भवन पर कृषि एवं राजस्व विभाग की ओर से संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 27 किसानों की फार्मर आइडी बनायी गयी. कृषि समन्वय जयप्रकाश सिंह व कर्मचारी रामवृक्ष कुमार की उपस्थिति में लगे इस शिविर में किसानों को और सारी कई जानकारी दी गयी. उक्त संबंध में मुखिया प्रदीप ने कहा फार्मर आइडी से किसानों की पहचान डिजिटल होगी. इसका उपयोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना और कृषि से संबंधित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया जायेगा. इस पहचान पत्र में किसानों की भूमि, पशुधन, फसल की जानकारी व अन्य डिटेल्स शामिल होंगे. यह फार्मर आइडी केवल सिसौड़ा पंचायत के सिसौड़ा मौजा के किसानों की बनाय गयी. इस किसान आइडी का लाभ केंद्र सरकार व बिहार सरकार की ओर से कृषि एवं राज्य विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं में मिलेगा. साथ ही इस किसान आइडी के माध्यम से किसानों को खाद की उपलब्धता करायी जायेगी अर्थात प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो या कृषि विभाग से संबंधित कोई भी योजना या फिर बीज लेना हो या खाद लेना तमाम योजनाओं में इस आइडी की आवश्यकता होगी और सूचना आने पर सभी मौजा के किसानों की आइडी भी बनायी जायेगी. मुखिया ने कहा सिसौड़ा मौजा के किसानों के लिए शिविर का आयोजन प्रत्येक सोमवार को जारी रहेगा. मौके पर देवानंद सिंह, अबुलैस खान, रियाज खान, मनोज गुप्ता, अभिमन्यु पांडेय, अखिलेश कुमार तिवारी, शिवजी मौर्य सहित कई लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >