केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने माता मुंडेश्वरी से लिया आशीर्वाद

केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ललन सिंह मंगलवार को माता मुंडेश्वरी धाम पहुंचे.

भगवानपुर. केंद्रीय पंचायतीराज मंत्री ललन सिंह मंगलवार को माता मुंडेश्वरी धाम पहुंचे. यहां उन्होंने माता आदिशक्ति का दर्शन-पूजन कर उनके श्री चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद ग्रहण किया. साथ ही दर्शन पूजन की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पदाधिकारियों व समाजसेवियों ने केंद्रीय मंत्री को आदर पूर्वक माता मुंडेश्वरी का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खां व युवा समाजसेवी अमित सिंह उर्फ बड़कू के साथ प्रभारी बीडीओ सह डिप्टी कलेक्टर श्रेया कुमारी समेत कई अन्य पदाधिकारी व न्यास कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >