Kaimur News : कार ने बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये

चैनपुर. थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बाइक सवारों को सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया गया. घायलों में दुलहरा गांव निवासी कुंजन सिंह का 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार व हरी सिंह का पुत्र मनीष सिंह बताये जाते हैं. गंभीर रूप से घायल प्रदीप को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी. जबकि मनीष का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है. इधर, प्रदीप के मौत की खबर जैसे ही उसके गांव पहुंची, गांव में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में पता चला है कि प्रदीप व मनीष बाइक से किसी कार्य से भभुआ गये थे. रविवार की शाम वे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे. चंदा गांव के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर दूर तक घिसटते चले गये और गंभीर रूप से घायल हो गये. इस दुर्घटना में घायल प्रदीप की वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान ही मौत हो गयी. परिजनों द्वारा शव को चैनपुर थाने लाया गया, जहां पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. # दो भाइयों में छोटा था प्रदीप – चंदा गांव के पास सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान दुलहरा गांव निवासी कुंजन सिंह के पुत्र प्रदीप की मौत के बाद परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. ग्रामीणों ने बताया कि कुंजन सिंह के दो पुत्र हैं, जिनमें प्रदीप छोटा था. प्रदीप का भाई भी कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था, जिसका अभी भी इलाज चल रहा है. प्रदीप की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि अभी परिजनों द्वारा दुर्घटना से संबंधित किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा उसकी जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >