दो दिनों से गायब किशोरी का अखलासपुर पोखरा में मिला शव

छले सात मई की शाम घर से गायब एक 15 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर उत्तर पोखरा में मिलने से सनसनी फैल गयी है

भभुआ सदर. पिछले सात मई की शाम घर से गायब एक 15 वर्षीय किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर उत्तर पोखरा में मिलने से सनसनी फैल गयी है. पोखरे से बरामद हुआ 15 वर्षीय किशोरी का शव अखलासपुर गांव निवासी इम्तेयाज अली की बेटी रिजवाना खातून का बताया जाता है. उसे पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेते आयी. यहां पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे पिता इम्तेयाज अली ने बताया कि उसकी बेटी सात मई को शाम सात बजे शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन फिर उसके बाद घर नहीं लौटी. इस बीच उनलोगों ने रात भर काफी खोजबीन की, लेकिन उनकी बेटी का कहीं पता नहीं चला. इसके बाद वह आठ मई को बेटी के लापता होने का आवेदन भभुआ थाने में देने गये, तो पुलिस ने एक-दो दिन देख लेने की बात कहते हुए लौटा दिया. शुक्रवार सुबह जब वह घर से कुछ दूरी पर स्थित उत्तर पोखरे पर कूड़ा फेंकने गये, तो उसने बेटी के शव को पोखरा के किनारे में तैरता देखा. इसके बाद उसके शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गये और इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी गयी. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. पता चला है कि मृत किशोरी दो भाई व दो बहनों में सबसे बड़ी थी. = पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >