बसंत के आगमन का हर तरफ रहा उमंग, ऊं सरस्वत्यै नम: से गूंजता रहा शहर

जिले भर में हर्षोल्लास व धूमधाम से की गयी वीणावादिनी मां की आराधना

= जिले भर में हर्षोल्लास व धूमधाम से की गयी वीणावादिनी मां की आराधना = प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट, डीजे व ऑर्केस्ट्रा पर रहा प्रतिबंध भभुआ सदर. जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में माघ शुक्ल पक्ष पंचमी शुक्रवार को बसंतोत्सव व मां भगवती भारती की पूजा-आराधना का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान ऊं ए सरस्वत्यै नम: ऊं सरस्वत्वै नम: के मंत्रों से जिले का वातावरण गुंजायमान होता रहा. बसंत पंचमी पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों, गली मुहल्लों से लेकर घरों में मां सरस्वती की पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी. सरस्वती पूजा पर कई शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर वार्ड छह में नवयुवक बाल समिति द्वारा बनाये गये पूजा पंडाल सहित सभी पंडालाें में मां की प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वहीं, शहर के कई जगहों पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा आपस में पैसा को संग्रह कर प्रतिमाओं की स्थापना कर ऋतु राज बसंत के स्वागत के लिए विभिन्न जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. सुबह स्कूलों के बच्चे घरों से नये वस्त्र धारण कर स्कूल पहुंच पूजा अर्चना की. कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटक का मंचन किया गया. वहीं, मोहनिया में भी श्रद्धा और आस्था के साथ मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. देवी के जयकारे से पूरा दिन वातावरण गूंजता रहा. शिक्षण संस्थानों के अलावा विद्यार्थियों व शिक्षा प्रेमियों ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं ने हंसवाहिनी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया. इधर,सरस्वती पूजा को लेकर पूजा पंडालों में युवा जम कर थिरके. हालांकि, प्रशासन की मनाही के कारण पूजा पंडालों में डीजे व ऑर्केस्ट्रा न के बराबर देखा गया. युवाओं ने छोटे-छोटे साउंड बजाकर ही धूम मचाया. पूरी तरह से अलर्ट मोड में रहा प्रशासन सरस्वती पूजा के दिन जुमे की नमाज होने पर इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर था और पल पल की जानकारी लेता रहा. सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर भभुआ शहर सहित जिले के सभी प्रखंडों में संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान तैनात किये गये थे. डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ल के संयुक्त निर्देश पर आलाधिकारी भी अलर्ट पर रहे. भभुआ शहर सहित आसपास की गतिविधियों का जायजा भभुआ एसडीपीओ मनोरंजन भारती और थानाध्यक्ष मुकेश कुमार लेते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >