एनएच-19 पर ट्रक की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक की मौत

शुक्रवार की सुबह स्थानीय बाजार के समीप एनएच-19 पर ट्रक की टक्कर से एक टेंपो सड़क पर पलट गया.

दुर्गावती बाजार के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान वाराणसी में तोड़ा दम परिवार का एकमात्र सहारा था मृतक, ट्रक व चालक पुलिस हिरासत में दुर्गावती. शुक्रवार की सुबह स्थानीय बाजार के समीप एनएच-19 पर ट्रक की टक्कर से एक टेंपो सड़क पर पलट गया. इस दर्दनाक दुर्घटना में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा होते ही अगल बगल के लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल टेंपो चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन घायल को इलाज के लिए वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर ले गये, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया.इस सड़क दुर्घटना में मृत टेंपो चालक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर गांव निवासी रामजटी राम के लगभग 50 वर्षीय पुत्र शुद्धू राम के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय टेंपो में केवल चालक ही मौजूद था. बताया जाता है कि गरीब तबके के शुद्धू राम अपने परिवार की परवरिश के लिए करीब तीन चार माह पहले ही सवारी टेंपो चलाना शुरू किये थे. मृतक के पुत्र सोमारू राम ने बताया कि उनके पिता हर दिन की तरह शुक्रवार की सुबह रोजी रोटी कमाने के लिए टेंपो लेकर दुर्गावती बाजार की ओर निकले थे. करीब 10 बजे सूचना मिली कि दुर्गावती बाजार के सामने एनएच 19 पर किसी ट्रक ने टेंपो में धक्का मार दिया है, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन चंदौली के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. इसके बावजूद परिजन उम्मीद लेकर ट्राॅमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक व उसके चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. मामले को ट्रैफिक थाना को सुपुर्द किया जायेगा. मृतक के परिजन द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >