भभुआ ग्रामीण. भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में रविवार की सुबह एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल किशोर को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल किशोर सिकटी गांव निवासी मंटू चौहान का 14 वर्षीय पुत्र राजेश चौहान है. बताया जाता है कि रविवार की सुबह राजेश चौहान किसी काम से अपने घर की छत पर गया था, काम खत्म करने के बाद जब वह छत से नीचे उतरने लगा, उसी दौरान सीढ़ियों पर उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा. नीचे गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी और सिर फट गया. हादसे के बाद घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. परिजनों ने बिना देर किये उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया, फिलहाल उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है.
छत से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल
भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव में रविवार की सुबह एक किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
