कैमूर में झाड़-फूंक के भरोसे खत्म हुई मासूम की जिंदगी, सांप काटने के बाद इलाज में देरी से 11 वर्षीय छात्रा की मौत

बिहार के दुर्गावती में सांप काटने के बाद अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक कराने से 11 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Durgawati Snake Bite Death Kaimur : कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसड़ी गांव में अंधविश्वास की वजह से एक 11 वर्षीय छात्रा की जान चली गई. परिजनों ने सांप काटने के बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय रातभर झाड़-फूंक कराई. समय पर इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई.

Kaimur news : सोते समय सांप ने काटा

परिजनों के अनुसार, इसड़ी गांव निवासी छठ्ठू राम की 11 वर्षीय पुत्री रुचि कुमारी सोमवार रात अपनी मां के साथ अलग-अलग चारपाई पर सो रही थी. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया. रुचि ने तुरंत अपनी मां और अन्य परिजनों को इसकी जानकारी दी.

अस्पताल की जगह झाड़-फूंक कराते रहे परिजन

बच्ची के बताने के बावजूद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए विभिन्न स्थानों पर ले गए. इलाज में हुई देरी के कारण उसकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः उसकी मौत हो गई.

गांव में पसरा मातम

रुचि कुमारी अपने माता-पिता की चार संतानों में मंझली थी. वह प्राथमिक विद्यालय इसड़ी में कक्षा चार की छात्रा थी. उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

समय पर इलाज है सबसे जरूरी

सर्पदंश की स्थिति में विशेषज्ञ तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराने की सलाह देते हैं. समय पर इलाज मिलने से अधिकांश मामलों में मरीज की जान बचाई जा सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sachidanand singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >