दतियांव मोड़ के पास इ-रिक्शा के पलटने से सात घायल

भभुआ-चैनपुर पथ पर दतियांव मोड़ के पास अनियंत्रित इ-रिक्शा के पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

फोटो 18 इ-रिक्शा पलटने से घायल लोग भभुआ ग्रामीण. भभुआ-चैनपुर पथ पर दतियांव मोड़ के पास अनियंत्रित इ-रिक्शा के पलटने से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सभी चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव निवासी सनेही राम के पुत्र दुखीराम व मंतोष राम की पत्नी पार्वती देवी, इनके पुत्र रितेश कुमार, अनीत कुमार, गोरख राम के पुत्र राकेश कुमार, लक्ष्मी राम की पत्नी इंदू देवी तथा सुनील राम की पुत्री काजल कुमारी बताये जाते हैं. सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि सभी लोग दुमदुम गांव से अपने रिश्तेदारी के शादी समारोह से भाग लेकर अपने गांव मझुई इ-रिक्शा से जा रहे थे. दतियांव मोड़ के पास इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिस पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इलाज के लिए सभी को भभुआ सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >