विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखायी नवाचार की झलक

सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल डड़वा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल डड़वा में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रतिनिधि, मोहनिया शहर. स्थानीय सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल डड़वा में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता व नवाचार की भावना को विकसित करना रहा. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के संचालक व मुख्य अतिथि नागेश्वर तिवारी ने किया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, तकनीक, जल संरक्षण तथा दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आधारित आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किये. प्रदर्शनी में भाग लेने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में सुफियान अख्तर, अयान अंसारी, रुद्रांश सिंह, भोलेनाथ, अनन्या त्रिवेदी, शिवानी कुमारी, श्रवण कुमार, तिवारी, पृषा गुप्ता, प्राची तिवारी, अंश कुमार, अनुज त्रिवेदी, ओम सिंह, साक्षी कुमारी, मानसी गुप्ता, मोहित कुमार, राघव मिश्रा, सचिन कुमार, रुखसार परवीन, ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, अनुराग सिंह, अंजलि कुमारी, रानी खातून सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे. इसके साथ ही फूड स्टॉल का भी आयोजन किया गया, जिसमें शिवांशी राठौर, दिव्या कुमारी, अनुष्का यादव, उजमा खातून, आकांक्षा गुप्ता, शिप्रा कुमारी, कीर्ति कुमारी, सोना गुप्ता, दामिनी यादव, गुंजन कुमारी, कनक कुमारी, सौम्या कुमारी, सुफीना परवीन, काजल यादव, सुहानी कुमारी आदि विद्यार्थियों ने सहभागिता निभायी. विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडलों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल एवं सहज भाषा में समझाया, जिसे अभिभावकों व अतिथियों ने खूब सराहा. श्रेष्ठ मॉडलों का चयन इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पूर्व सचिव लक्ष्मीकांत त्रिवेदी एवं मनोज कुमार शर्मा सहित निर्णायक मंडल की ओर से श्रेष्ठ मॉडलों का चयन किया गया. विद्यालय संचालक नागेश्वर तिवारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है. उनमें अनुसंधान व खोज की प्रवृत्ति विकसित होती है. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विज्ञान शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ चिंटू कुमार, अंजली कुमारी, डिंपल सिंह, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी आदि का विशेष योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >