पुसौली रेलवे फाटक पर लोगों को घंटों करना पड़ता है इंतजार

आरओबी का निर्माण कार्य अधूरा रहने से आवागमन में परेशानी

मोहनिया शहर.

गया-पीडीडीयू मंडल स्थित रेलवे लाइन पर फाटक बंद कर रेलवे ने ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है, लेकिन अब तक पावरग्रिड सड़क के तरफ जाने वाला आरओबी अधूरा है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी होती है. मोहनिया प्रखंड स्थित पुसौली पावरग्रिड के लिए जाने वाली फाटक के समीप आरओबी का कछुए के चाल से निर्माण हो रहा है. निर्माण कब पूरा होगा, यह लोगों के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है. गौरतलब हो की डीएफसीसी केरिडोर से मालगाड़ी का परिचालन शुरू कर दिया गया है. ऐसे में एक साथ सभी पांच लाइनों से गुजर रही पांच ट्रेनों के कारण रेलवे गुमटी पर वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. जबकि, जानकारी के अभाव मे कई लोग दुर्घटना के शिकार भी हो रहे हैं. विभाग की ओर से रेलवे गुमटी पर सुरक्षा को लेकर दो गार्डों की तैनाती की गयी हैं. जहां प्रतिदिन स्कूली बस से आने जाने वाले बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. खासकर डीएवी पुसौली के लिए दर्जनों बसें इसी गुमटी से होकर जाते-आते हैं. इस दौरान घंटों गुमटी पर इंतजार करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >