Kaimur News : 60 हजार की रिश्वत लेते पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल गिरफ्तार

गेस्ट टीचर का वेतन रिलीज करने के एवज में मांगे थे रुपये

मोहनिया (कैमूर). मोहनिया के मछनहटा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. प्रिंसिपल ने अपने ही कॉलेज के गेस्ट टीचर से वेतन रिलीज करने के एवज में यह रकम मांगी थी. जानकारी के अनुसार, पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत गेस्ट टीचर गौरव कुमार वर्मा का वेतन मार्च से लंबित था. इसको रिलीज करने के बदले प्रिंसिपल ने 60 हजार रुपये की मांग की. मामले को लेकर गेस्ट टीचर ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया और निगरानी थाने में कांड संख्या 82/25 दर्ज किया गया. इसके बाद गुरुवार को निगरानी विभाग की सात सदस्यीय टीम ने मछनहटा कॉलेज में छापेमारी की. इसी दौरान प्रिंसिपल अजय कुमार को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें हिरासत में लेकर पटना निगरानी विभाग की टीम ले गयी. इस संबंध में निगरानी विभाग के डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने गेस्ट टीचर का वेतन रिलीज करने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. पटना की निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने उनके कार्यालय कक्ष से उन्हें गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >