कर्मनाशा में पुलिस ने टाटा नेक्शन कार से 88.29 लीटर शराब की बरामद, तस्कर फरार

कर्मनाशा इलाके में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक कार से 88.29 लीटर शराब जब्त की गई, हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया.

Kaimur Liquor Smuggling : कर्मनाशा इलाके में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दुर्गावती थाना क्षेत्र के खमीदौरा मोड़ के पास सोमवार को एक सफेद रंग की टाटा नेक्शन कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. हालांकि मौके का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गया.

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. बताया गया था कि यूपी नंबर की एक कार में शराब लोड कर तस्कर मोहनियां की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई.

Kaimur Police : जीटी रोड पर पुलिस ने लगाया घेरा

सूचना के आधार पर पुलिस ने जीटी रोड पर चेकिंग तेज कर दी. कुछ ही देर में बताई गई नंबर की कार यूपी से बिहार की तरफ आती दिखी. पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया.

लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी. वह तेजी से कार भगाने लगा. इससे पुलिस को शक और पक्का हो गया.

फिल्मी अंदाज में हुआ पीछा

पुलिस ने तुरंत कार का पीछा शुरू किया. भागते हुए चालक खमीदौरा मोड़ के पास सर्विस लेन में मुड़ गया. इसी दौरान गाड़ी अनियंत्रित हो गई.

कार एक गुमटी से टकरा गई. फिर खेत में जा घुसी. पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, चालक अंधेरे और खेत का फायदा उठाकर फरार हो गया.

कार से मिली भारी मात्रा में शराब

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली. अंदर अलग-अलग ब्रांड की शराब बरामद हुई. कुल मात्रा 88.29 लीटर बताई गई है.

शराब को तुरंत जब्त कर लिया गया. साथ ही कार को भी कब्जे में लेकर थाने लाया गया.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कार के नंबर के आधार पर तस्कर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने कहा कि इलाके में शराब तस्करी पर सख्त नजर रखी जा रही है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mainuudin sah

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >