रोहतास: TB मुक्त भारत अभियान को मिली नई ताकत, चैनपुर में मरीजों को फूड बास्केट, निक्षय मित्र हुए सम्मानित

कैमूर जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट बांटी गई और उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया. छह महीने तक दवा और पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई है.

Rohtas News : कैमूर जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सौ दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया. साथ ही अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके उपचार को अधिक प्रभावी बनाना था. मरीजों को फूड बास्केट उपलब्ध कराई गई, ताकि उपचार के साथ-साथ उन्हें संतुलित आहार भी मिल सके और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो.

निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले निक्षय मित्रों को उनके उत्कृष्ट सहयोग, समर्पण और सहभागिता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रीति कुमारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार, एसटीएस सतेंद्र कुमार, प्रखंड लेखा प्रबंधक पूजा कुमारी सहित चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

दवा और पौष्टिक आहार नियमित लेने की अपील

स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीबी मरीजों से चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित दवा लेने और उपचार को बीच में नहीं छोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि समय पर इलाज और पौष्टिक एवं संतुलित भोजन से टीबी जैसी बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है.

छह महीने तक मुफ्त दवा और फूड बास्केट

प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि टीबी मरीजों को छह महीने तक मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही निक्षय मित्रों के सहयोग से उन्हें फूड बास्केट भी दी जाएगी, ताकि उपचार के दौरान पोषण की कमी न हो.

समाज से निक्षय मित्र बनने का आह्वान

कार्यक्रम के दौरान समाज के सक्षम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण और उपचार में सहयोग देने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी, जागरूकता और निक्षय मित्रों का सहयोग टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravishankar singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >