माई इंडिया, माई वोट के थीम पर 25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

माई इंडिया, माई वोट के थीम पर 25 जनवरी को मनेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

प्रतिनिधि, भभुआ.

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 25 जनवरी को जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन कराया जायेगा, जिसका मुख्य थीम माई इंडिया माई लव रखा गया है. जिलास्तर पर समाहरणालय के सभा कक्ष में दिन के साढ़ 11 बजे मनाया जायेगा, जिसकी लाइव वेब कास्टिंग की जायेगी. इधर, इस कार्यक्रम को लेकर जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी कैमूर ने निर्देश में कहा है कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सभी अनुमंडल कार्यालयों, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मुख्यालयों और जिले के सभी मतदान केंद्रों पर किया जायेगा. इसके अतिरिक्त सभी सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भी मनाया जायेगा. इस समारोह में सभी उपस्थित लोगों की ओर से मताधिकार के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली जायेगी. डीएम ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है. साथ ही समारोह से संबंधित फोटो व वीडियो हैश टैग के साथ फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा करने का निर्देश दिया है. इस आयोजन में एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र, जीविका दीदियों के सहयोग से युवा, महिला और दिव्यांग मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >