कैमूर में युवक की गला रेतकर हत्या, काली मंदिर में मिला शव, नाबालिग से की थी शादी

कैमूर में काली मंदिर में एक युवक की सिर कटा शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है. परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar Crime News: कैमूर के काली मंदिर में एक युवक की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. शनिवार की सुबह मंदिर परिसर में युवक का शव मिला. जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. युवक की पहचान सोनडीहरा गांव निवासी सूचित राम के बेटे पंकज कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की गई. इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

क्या बोले ग्रामीण

गांव वालों का कहना है कि पंकज एक नाबालिग लड़की से प्यार करता था. दोनों ने महाराष्ट्र के एक मंदिर और कोर्ट में शादी कर ली थी. लड़की के घरवालों के दबाव में जब पंकज और लड़की गांव लौटे तो लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाकर पंकज को जेल भिजवा दिया. चार महीने जेल में रहने के बाद पंकज मई में जेल से बाहर आया था.

जेल से जमानत मिलने के बाद पंकज शादी का सर्टिफिकेट लाने के लिए मुंबई चला गया. वहां से 3 जून को वापस आने के बाद 4 जून को उसने थाने में कागजात जमा कराया. शुक्रवार की शाम पंकज सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बेलांव गांव के काली मंदिर में उसका गला कटा शव बरामद हुआ.

क्या कहती है पुलिस

इस मामले में भभुआ डीएसपी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Also Read: हैलो, आपके बेटे ने दुष्कर्म किया है…बचाना है तो पैसे भेजो, मुजफ्फरपुर में पिता को आया कॉल, जानें फिर क्या हुआ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >