कैमूर में अब हेलीकॉप्टर से करें माँ मुंडेश्वरी धाम के दर्शन, सिर्फ ₹6000 में पटना से मिलेगी सीधी सेवा

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! अब पटना से मात्र ₹6,000 में हेलीकॉप्टर से सीधे मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचें. यह सुविधा हर शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रा का समय काफी बचेगा.

Mundeshwari Dham Helicopter Service : कैमूर जिले के विश्व प्रसिद्ध माँ मुंडेश्वरी धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब श्रद्धालु मात्र 6,000 रुपये में पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे मुंडेश्वरी धाम पहुंच सकेंगे. यह सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेगी.

Kaimur News : पटना से सुबह 10:30 बजे उड़ान

नई हेलीकॉप्टर सेवा के तहत श्रद्धालु हर शनिवार और रविवार सुबह 10:30 बजे पटना हवाई अड्डे से उड़ान भरकर सीधे माँ मुंडेश्वरी धाम पहुंचेंगे. इससे यात्रा का समय काफी कम होगा और दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी.

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल का उद्देश्य बिहार के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई संपर्क से जोड़ना है. हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि कैमूर में धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है.

मुंडेश्वरी धाम में हेलीपैड की तैयारी तेज

हेलीकॉप्टर सेवा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मुंडेश्वरी धाम स्थित धर्मशाला के पास हेलीपैड की तैयारी तेजी से की जा रही है. संबंधित एजेंसियां आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटी हैं.

देश के सबसे प्राचीन जीवित मंदिरों में है शामिल

माँ मुंडेश्वरी धाम देश के सबसे प्राचीन जीवित मंदिरों में से एक माना जाता है. यहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से मंदिर तक पहुंचना और अधिक आसान हो जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ranjeet kr patel

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >