गेहुंआ मध्य विद्यालय तक जाने वाले रास्ते पर कीचड़, परेशानी

प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गेहुंआ तक पहुंचने वाली सड़क काफी खराब स्थिति में है. सड़क के दोनों तरफ झोपड़ी लगाकर गाय-भैंसें बांधी गयी हैं, जिससे सड़क पर ही मलमूत्र पसरा रहता है

चांद. प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय गेहुंआ तक पहुंचने वाली सड़क काफी खराब स्थिति में है. सड़क के दोनों तरफ झोपड़ी लगाकर गाय-भैंसें बांधी गयी हैं, जिससे सड़क पर ही मलमूत्र पसरा रहता है. विद्यालय तक जाने वाली सड़क का पीसीसी किया गया है, लेकिन गोबर व मलमूत्र के चलते काफी फिसलन हो जाती है. जब बच्चे उस रास्ते से आते जाते हैं तो अक्सर बच्चे गिर कर लोटपोट हो जाते हैं. वहीं, शिक्षक या ग्रामीण भी उसी रास्ते से होकर बाइक से जाते हैं, जिनके भी अक्सर गिरने की संभावना बनी रहती है. अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दिनों में सड़क की स्थिति काफी खराब हो सकती है. = कुछ दिन पहले ही हटाया गया था अतिक्रमण विगत दिनों अंचल कार्यालय द्वारा बड़े स्तर पर अभियान चला कर गेहुंआ पोखरा पर बने दोनों तरफ के घर व झोपड़ी को हटाया गया था, परंतु कुछ लोगों द्वारा झोपड़ी को पुनः लगा लिया गया है और फिर से उसमें गाय भैंस बांधने का काम शुरू हो गया है, जिससे सड़क पर आवागमन में काफी समस्या हो रही है. इस संबंध में अंचलाधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ भैंसें बांधकर कीचड़ फैलाना गलत है, इसके लिए थाना के माध्यम से जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >