केंद्र के पास कई साइबर कैफे को कराया बंद

एसआइ भर्ती परीक्षा के दौरान डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण

एसआइ भर्ती परीक्षा के दौरान डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण

प्रतिनिधि, मोहनिया शहर.

पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से परीक्षा के दौरान डीएसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा परीक्षा केंद्रों के भीतर अनुशासन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया. डीएसपी ने केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी सुनिश्चित कराया कि अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाये. इस निरीक्षण के क्रम में परीक्षा केंद्रों के आसपास संचालित कई साइबर कैफे को पुलिस प्रशासन ने परीक्षा अवधि तक बंद करा दिये. बता दें कि मोहनिया के तीन परीक्षा केंद्रों पर पुलिस आवर निरीक्षक की परीक्षा संचालित हो रही है. इस संबंध में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक की परीक्षा चल रही है और सुबह 9:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी है. उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >