कैमूर न्यूज: दो घरों से लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Kaimur News: कैमूर के अमरपुरा गांव में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली. एक पीड़ित परिवार ने बताया कि शादी की तैयारी के लिए रखे गए जेवर और पैसे भी चोरी हो गए. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Kaimur News(विनोद कुमार सिंह): स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुरा गांव में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया. दोनों घरों मे से एक घर में आगे के दिनों में शादी समारोह होने वाले थे, जिसको लेकर तैयारियां चल रही थीं.

डेढ़ लाख रुपये के गहनों की चोरी

पहले मामले में पीड़ित महिला खुशबू कुमारी ने बताया कि चोरों ने रात करीब 12:03 से 1:37 बजे के बीच उनके घर में धावा बोला. चोरों ने उनके घर से तीन कान के जेवर, हनुमान जी का लॉकेट, चांदी के सिक्के, नथुनी, पायल और करीब 40,000 रुपये कैश चुरा लिए. खुशबू के अनुसार, चोरी किए गए गहनों की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है. यह कैश पैसे उन्होंने सीमेंट-बालू के दुकानदार का बकाया चुकाने के लिए रखी थी.

बेटे की शादी के लिए रखे थे पैसे

वहीं, दूसरी पीड़ित महिला कश्मीरा देवी ने बताया कि वह अपने भाई की शादी में मायके गई हुई थीं. उनके घर में केवल उनकी बेटी मौजूद थी. चोरों ने सूने घर का फायदा उठाकर बक्से का ताला तोड़ा और करीब डेढ़ लाख रुपये के पुराने सोने-चांदी के जेवर और 40,000 रुपये कैश चोरी कर लिए. कश्मीरा देवी ने बताया कि आने वाले 2 तारीख को उनके बेटे की शादी होने वाली है, जिसके लिए सारी खरीदारी और पैसे जुटाकर रखे गए थे.


घटना की सूचना मिलने के बाद दोनों परिवारों ने तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एक ही रात में दो घरों में हुई इस बड़ी चोरी से गांव के लोगों में दहशत और सुरक्षा को लेकर काफी आक्रोश है.

पुलिस जांच में जुटी

इस बारे में मोहनिया थाने के एसएचओ आलोक कुमार ने बताया की दो घरों में चोरी की सूचना मिली है, पीड़ित के द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस घटना स्थल पर गई थी जांच की जा रही है.

Also Read: उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को संतुलित खाद उपयोग के लिए किया गया जागरूक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >