Kaimur News: तेज रफ्तार ट्रक ने शव वाहन को मारी टक्कर, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर

Kaimur News: कैमूर से दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे शव वाहन की चंदौली में ट्रक से भीषण टक्कर हो गई. हादसे में 17 लोग घायल हुए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

Kaimur News (विनोद कुमार सिंह): जिले के नगर पंचायत हाटा क्षेत्र से दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे शव वाहन की सोमवार को चंदौली में एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई. हादसे में वाहन पर सवार 17 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया गया है.

दाह संस्कार के लिए जा रहे थे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत हाटा के अवखंरा गांव निवासी कालिका गोंड का निधन हो गया था. उनके पार्थिव शरीर को लेकर परिजन एवं ग्रामीण शव वाहन से वाराणसी दाह संस्कार के लिए जा रहे थे. इसी दौरान चंदौली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने शव वाहन को टक्कर मार दी.

चीख-पुकार के बीच राहत-बचाव में जुटे लोग

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए चंदौली जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. अन्य घायलों का इलाज चंदौली अस्पताल में चल रहा है.

घायलों से मिले नगर पंचायत के चेयरमैन

घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत हाटा के चेयरमैन रमेश जायसवाल चंदौली जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना. चेयरमैन ने बताया कि घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने तथा सरकारी सहायता दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की गई है.

Also Read: कैमूर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, होटल में छापेमारी; कई बच्चों को कराया गया मुक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikas Jha

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >