कैमूर में तेज आंधी तूफान के कारण बिजली बाधित, अंधेरे में एक लाख 25 हजार आबादी

बुधवार की रात आए तेज आंधी-तूफान ने रामपुर प्रखंड की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. खजुरा पावर हाउस और करमचट पावर हाउस से जुड़े पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है.

kaimur News: (रामपुर से राजु कुमार) बुधवार की रात आए तेज आंधी-तूफान ने रामपुर प्रखंड की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. खजुरा पावर हाउस और करमचट पावर हाउस से जुड़े पांच फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इससे करीब एक लाख 25 हजार की आबादी अंधेरे और भीषण गर्मी में परेशान है. बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है.

भीषण गर्मी में पानी का सकंट

भीषण गर्मी और लू के बीच समरसेबल बंद हो जाने से पीने के पानी का संकट गहरा गया है. कई गांवों में लोग पानी के लिए भटकते नजर आए. पहाड़ी तलहटी के गांवों में पहले से ही जल संकट था, अब बिजली नहीं रहने से स्थिति और गंभीर हो गई है. भू-जल स्तर नीचे जाने से कई चापाकल और बोरिंग भी जवाब देने लगे हैं.

33 केवी लाइन के 80 पिन इंसुलेटर क्षतिग्रस्त

मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो जाने से लोगों का संपर्क टूट गया है. छात्रों की पढ़ाई और दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ है. कनीय विद्युत अभियंता परमेश्वर कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण 33 केवी लाइन के 80 पिन इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

100 से अधिक पोल गिरे

कई जगह तार टूट गए तथा 100 से अधिक बिजली पोल गिर गए हैं. 50 से 60 स्थानों पर 33 केवी पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हुई है. विभाग द्वारा तीन दर्जन मानव बल लगाकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है और जल्द बिजली बहाल करने का प्रयास जारी है.

Also Read: Gaya News: गया में नवविवाहिता ने की खुदकुशी, 13 दिन पहले हुई थी शादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >