Kaimur News : कैमूर में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें मंडी का ताजा भाव

Kaimur News शादियों के सीजन और बढ़ती मांग के कारण कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज रविवार को जिले के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,490 रुपये और चांदी में 5,200 रुपये की भारी बढ़त दर्ज की जा रही है.

Kaimur News : अमित कुमार सिन्हा की रिपोर्ट : शादियों के सीजन और बढ़ती मांग के कारण कैमूर जिले में सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज रविवार को जिले के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,490 रुपये और चांदी में 5,200 रुपये की भारी बढ़त दर्ज की जा रही है. पिछले एक सप्ताह से चांदी का भाव लगातार स्थिर बना हुआ था, लेकिन अब इसमें भी बड़ी तेजी देखी जा रही है.

कैमूर में आज क्या है सोने-चांदी का भाव

सर्राफा व्यवसायी अमित सेठ के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के असर कम होने और घरेलू बाजार में लगन (शादियों का सीजन) शुरू हो जाने से कीमतों में यह हलचल दिख रही है. आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं. 

आज बाजार खुलने पर संभावित कीमतें कुछ इस प्रकार हैं:

24 कैरेट गोल्ड: 1,42,960 रुपये प्रति 10 ग्राम (बीते दिन यह 1,41,470 रुपये था)

22 कैरेट गोल्ड: 1,32,590 रुपये प्रति 10 ग्राम

18 कैरेट गोल्ड: 1,16,000 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी : 2,61,100 रुपये प्रति किलोग्राम

चांदी के जेवर : 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से)

चांदी के बर्तन: 2,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से).

आलू-प्याज और हरी सब्जियों की थमी तेजी

एक तरफ जहां सोना-चांदी महंगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ रसोई के बजट को थोड़ी राहत मिली है. कैमूर में बाहर से आने वाले आलू और प्याज के दामों में चल रही तेजी अब थम गई है. आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि कुछ दिनों से बाहरी सब्जियों के दाम बढ़े हुए थे, लेकिन अब भाव गिर रहे हैं और हरी सब्जियां सस्ती हो रही हैं. हालांकि, उन्होंने सचेत किया कि आगामी दिनों में बारिश होने के बाद जब रांची और वाराणसी से नई आवक शुरू होगी, तो हरी सब्जियां एक बार फिर महंगी हो सकती हैं.

नींबू, हरी मिर्च और धनिया ने छुड़ाए पसीने

मंडी अध्यक्ष के मुताबिक, भीषण गर्मी के चलते आम दिनों में बेहद सस्ते बिकने वाले नींबू, हरी मिर्च और धनिए के दाम आसमान छू रहे हैं. फिलहाल बाजार में नींबू 20 रुपये की एक जोड़ी (दो पीस) मिल रहा है, जबकि हरी मिर्च 80 से 100 रुपये प्रति किलो और हरा धनिया 250 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा है.

अनाज, तिलहन और सब्जियों की रेट लिस्ट (प्रति क्विंटल)नीचे दी गई तालिका से आप आज रविवार को मंडी में अनाज और सब्जियों के थोक भाव को आसानी से समझ सकते हैं:

श्रेणी उत्पाद (कमोडिटी)न्यूनतम से अधिकतम भाव (रुपये प्रति क्विंटल)

सब्जियां (थोक) आलू (मंडी भाव) प्याज (मंडी भाव) टमाटर लहसुन (क्वालिटी के अनुसार)

1,240 – 1,2601,480 – 1,660480 – 660800 – 1,000

अनाज व दालें गेहूं धान (सामान्य)चना मसूर अरहर

2,200 – 2,5001,800 – 2,1004,800 – 5,4005,500 – 6,2006,500 – 7,500

तिलहन सरसों 5,000 – 5,800

बाजार का अनुमान: आढ़ती संघ का कहना है कि आज-कल में प्याज के रेट में और भी गिरावट होने की संभावना है, जिससे आम उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में और अधिक राहत मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: JITENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >