चोरी मामले में रामगढ़ पुलिस की सफलता, 48 घंटे में बाइक बरामद के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

kaimur Crime News: कैमूर में बैंक ऑफ इंडिया के पास से चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया. मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की. गिरफ्तार आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

kaimur Crime News: (रंजय जायसवाल) कैमूर के रामगढ़ बाजार में दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना का स्थानीय पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया. बैंक ऑफ इंडिया के समीप खड़ी बाइक की चोरी के मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी गई बाइक को भी बरामद कर लिया, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है.

CCTV फुटेज से हुई पहचान

थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि 4 जून को बैंक ऑफ इंडिया के पास खड़ी एक बाइक चोरी हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला. फुटेज में एक युवक बाइक चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसके आधार पर उसकी पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी दीपक कुमार (पिता– सदूरी राम) के रूप में की गई.

घर पर छापेमारी कर आरोपी गिरफ्तार

पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के जैतपुर स्थित घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में रामगढ़ थाना कांड संख्या 147/26 दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार के खिलाफ पहले से ही नुआंव थाना में चोरी समेत विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज हैं. यह बाइक चोरी का पांचवां मामला है, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोहनिया न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

Also Read: केंद्र के निर्देश पर बिहार में AISHE पंजीकरण अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ragini Sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >