कैमूर में आपसी विवाद में मारपीट, पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी सोनू सिंह गिरफ्तार

चैनपुर के भैंसहट गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी सोनू सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के भैंसहट गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भैंसहट गांव निवासी शेषमुनी सिंह के पुत्र सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार के रूप में हुई है.

मारपीट में पिता-पुत्र हुए थे घायल

जानकारी के अनुसार, बीते चार अगस्त की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. इस घटना में मुन्नी सिंह और उनके पुत्र रामफल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये थे. घटना के बाद मुन्नी सिंह ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

प्राथमिकी के बाद गिरफ्तारी के लिए चल रही थी छापेमारी

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना में पिता-पुत्र घायल हुए थे. मुन्नी सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस ने सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है.

कैमूर में नवजात बेटे से मिलने ससुराल पहुंचे रोहतास के युवक की तालाब में डूबकर मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >