भभुआ सर्किल के इंस्पेक्टर बने डीएसपी

भभुआ सर्किल के इंस्पेक्टर बने डीएसपी

भगवानपुर. भभुआ सर्किल के इंस्पेक्टर नंदकिशोर प्रसाद सिंह को पदोन्नति कर डीएसपी बनाया गया है. इसको लेकर स्थानीय थाने में थाना अध्यक्ष उदय कुमार के नेतृत्व में बधाई समारोह आयोजित कर सर्वप्रथम नवनियुक्त डीएसपी को पुष्पों की हार पहनाकर तथा अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें बधाई देने के साथ-साथ सम्मानित किया गया. वहीं थाने के पदाधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ फरियाद लेकर पहुंचे दर्जनों आवेदकों के बीच मिठाइयां बांटी गयीं. गौरतलब है कि डीएसपी पद की उन्नति पाने वाले भभुआ सर्किल के इंस्पेक्टर नंदकिशोर प्रसाद सिंह अब से करीब सात-आठ महीने पूर्व आरा जिला क्षेत्र के पिरो थाने के इंचार्ज के रूप में काबिज थे. इस बधाई समारोह में थाना अध्यक्ष उदय कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रंजय कुमार, सब इंस्पेक्टर सह एंटी लिकर टास्क फोर्स पदाधिकारी आनंद कुमार, सब इंस्पेक्टर अभय कुमार व सब इंस्पेक्टर दिवाकर गिरी के साथ-साथ कई अन्य पुलिसकर्मी एवं फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >