वाहन वालों से प्रशासन की अपील संशोधित दरों के अनुरूप टोल शुल्क का करें भुगतानबड़े वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा, छोटे वाहनों का टैक्स में नहीं किया गया इजाफा
फोटो 16 मोहनियां टोल प्लाजाप्रतिनिधि, भभुआ
जिले के एनएच-2 (वाराणसी-औरंगाबाद) पर डिडखिली स्थित मोहनियां टोल प्लाजा पर संशोधित टोल शुल्क लागू कर दिया गया है. इसके बाद जिला प्रशासन ने प्रेस नोट जारी कर वाहन चालकों से नयी दरों के अनुसार टोल शुल्क भुगतान करने की अपील की है.प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने को भी कहा है. यह संशोधन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के नियमों व प्रावधानों के आलोक में किया गया है.जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को मोहनियां टोल प्लाजा क्षेत्र में सतत निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया है. वहीं संबंधित एजेंसियों ने बताया कि टोल शुल्क संशोधन की सूचना पहले ही समाचार पत्रों के माध्यम से सार्वजनिक की जा चुकी है.हालांकि टोल टैक्स में वृद्धि के बाद अब हाइवे पर सफर और महंगा हो जायेगा. दूसरी ओर एनएच-2 पर सिक्स लेन विस्तार कार्य कैमूर में 15 वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे वाहन चालकों में असंतोष भी देखा जा रहा है.